बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

बाड़मेर। अब बाड़मेर में 29 पुलिस थाने और 8 वृत होंगे

बाड़मेर। अब बाड़मेर में 29 पुलिस थाने और 8 वृत होंगे



बाड़मेर। जिले में 4 नये थाने और चार नये वृत प्रस्तावित किए है। यदि मंजूरी मिली तो बाड़मेर में 29 पुलिस थाने और 8 वृत होंगे। इनके दायरे का भी विभाजन कर दिया गया है। बायतु, शिव और सिवाना को नया वृत बनाया गया है। जबकि धनाऊ, कोशलू, जसोल और बालोतरा में नए थाने प्रस्तावित किए है।

news के लिए चित्र परिणाम

राज्य सरकार ने प्रशासनिक इकाइयों की सह सीमांत निर्धारण के संबंध में सेवानिवृत आईएएस परेश चंद्र की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया है। इससे पुलिस सर्किलों के क्षेत्राधिकार का पुनर्गठन कर उन्हें राजस्व तहसील एवं राजस्व उपखंड के क्षेत्राधिकार के समान करने के निर्देश प्राप्त होने पर बाड़मेर में चार नए वृत कार्यालय और तीन नए पुलिस थाना बनाए है।

ये नए वृत :बायतु, शिव, सिवाना, पचपदरा

ये नए थाने : धनाऊ, कोशलू, जसोल, महिला थाना बालोतरा यातायात यूनिट बालोतरा

इस तरह रहेगा वृत और थाना क्षेत्रों का क्षेत्राधिकार
बाड़मेर :कोतवाली, सदर, बाड़मेर ग्रामीण, महिला थाना, यातायात यूनिट, नागाणा थाना।
बायतु:बायतु, गिड़ा
शिव:शिव,गिराब, गडरारोड, रामसर
चौहटन:चौहटन,सेड़वा, बाखासर, बिजराड़, धनाऊ
गुड़ामालानी:गुड़ामालानी,धोरीमन्ना, रागेश्वरी गैस टर्मिनल
सिवाना:सिणधरी,सिवाना, समदड़ी, कोशलू
बालोतरा:बालोतरा,जसोल, महिला थाना बालोतरा, यातायात यूनिट बालोतरा
पचपदरा:पचपदरा,कल्याणपुर, मंडली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें