मंगलवार, 3 नवंबर 2015

बाड़मेर| हेरोइन सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने दी होटल पर दबिश

बाड़मेर| हेरोइन सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने दी होटल पर दबिश


रिपोर्ट :- छगनसिंह चौहान / बाड़मेर 

बाड़मेर| बाड़मेर जिले के सदर थाना पुलिस ने सुचना के आधार में एक होटल पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल सदर थाना पुलिस को सुचना मिली थी कि शहर के एक निजी होटल में कुछ संदिग्ध लोग हेरोइन की सप्लाई करने वाले हैं, जिस पर सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया|

हेरोइन सप्लाई के लिए चित्र परिणाम

पूछताछ में यह बात सामने आई कि गडरारोड थाना क्षेत्र में रहने वाला खुशाल नामक एक व्यक्ति नकली हेरोइन, ब्राउन शुगर चरस सहित कई मादक पदार्थ तैयार करता है और सेम्पल के तौर पर मादक पदार्थो को दिखाकर पहले पैसे लेता है और बाद में माल की सप्लाई करता है। पुलिस ने खुशाल भार्गव को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है|

कभी प्रदेश के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी बोलेरो

कभी प्रदेश के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी बोलेरो



जयपुर। कभी सरपंचों की पहली पसंद बोलेरो हुआ करती थी, आज उसकी जगह स्कोर्पियो और सफारी ने ले ली है। सरपंचों के इस सम्मेलन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाडियों का जमावड़ा लगा है। अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सरपंचों—उपसरपंचों ने राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में मोर्चा खोला।

luxury-cars-replaced-bolero-from-sarpanch-of-rajasthan-85236

प्रदेश के सरपंचों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी में धरना दिया। इस दौरान गांवों में विकास की धुरी के पर्याय बने सरपंच कितने धनाढ्य और कितने सक्षम है इसका अंदाजा उनकी लग्जरी गाड़ियों से ही लगाया जा सकता है। इस दौरान फॉर्च्यूनर, टाटा सफारी और स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर सरपंच और उपसरपंच धरनास्थल पर पहुंचे। किसी का उनके धरने व प्रदर्शन पर अगर ध्यान नहीं गया हो तो एक सा​थ इतनी सारी लग्जरी गाड़ियां देख अपने आप ध्यानाकर्षित हुआ होगा।



कभी बोलेरो गाड़ी प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी, आज उसकी जगह इन लग्जरी गाड़ियों ने ले ली है। पहले सरपंच जीतते ही बोलेरो गाड़ी ख​रीद लिया करते थे। पर अब टॉप ब्रांड की आलीशान गाड़ियों से आए सरपंचों को देखकर कौन कह सकता है कि महंगाई बढ़ी है।

अलवर। बी.टेक छात्रा की संदिग्ध परिस्थि​तियों में हुई मौत

अलवर। बी.टेक छात्रा की संदिग्ध परिस्थि​तियों में हुई मौत



अलवर। नीमराणा के जापानी ज़ोन में NIIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बी.टेक थर्ड ईयर की छात्रा प्रियंका अरोड़़ा पिछले तीन साल से यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी जिसकी सोमवार दोपहर बाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध लाश मिली। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद नीमराणा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की संदिग्ध परिस्तिथि में हुई मौत पर यूनिवर्सिटी स्टाफ से जानकारी लेकर प्रियंका के परिजनों को सूचना दी।

b-tech-girl-died-in-suspicious-circumstances-20511

सूत्रों की माने तो प्रियंका के परिजनों का कहना है की हमारी बच्ची ऐसा नहीं कर सकती। परिजन यूनिवर्सिटी स्टाफ पर ही संदेह कर रहे है। गौरतलब है कि एक महीने में ये दूसरी घटना है। इससे तो साफ़ जाहिर होता है कि यूनिवर्सिटी स्टाफ इस संदिगध मौत से कुछ छुपा रहा है। आपको बता दें कि इस घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को यूनिवर्सिटी के अंदर जाने नहीं दिया गया।

जयपुर। प्रदेश में अब हो सकेगा लीवर ट्रांसप्लांट

जयपुर। प्रदेश में अब हो सकेगा लीवर ट्रांसप्लांट



जयपुर। अब जल्दी ही राजधानी के सवाई मान सिंह अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण हो सकेगा। इसके लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों और नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट आॅफ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के दो विशेषज्ञों का दल गठित किया गया है। इस दौरान ​प्रदेश चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने लीवर ट्रांसप्लांट करने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करने के ​भी निर्देश दिए।

now-liver-transplant-in-sms-hospital-jaipur-85234

चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र ​राठौड़ ने रविवार को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. गिरीश के नेतृत्व में आए दल से मुलाकात की। उन्होंने विशेषज्ञ दल से एसएमएस में लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसएमएस में ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थियेटर और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के बारे में भी जानकारी ली।



चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे गए हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के साथ हुए एमओयू के अनुसार पहले 25 ट्रांसप्लांट आईएलबीएस की टीम करेगी। इसके बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ट्रांसप्लांट का कार्य खुद संचालित करेगी।

राजस्थान में शराबबंदी के लिए अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन

राजस्थान में शराबबंदी के लिए अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन 
जयपुर। राजस्थान में लम्बे समय से सम्पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलनरत पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा की मंगलवार सुबह मौत् हो गई.पिछले एक महीने से शराबबंदी और मजबूत लोकायुक्त की मांग पर अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन हो गया है। छाबड़ा ने एसएमएस अस्पताल में सुबह 4.30 बजे अंतिम सांस ली। छाबड़ा की पार्थिव देह को उनके गोविंदपुरी आवास पर लाया गया। एसएमएस अस्पताल से उनके घर तक चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता साथ आए। 


छाबड़ा पिछले 2 अक्टूबर से अनशन पर थे, हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी, उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। छाबड़ा के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताअरों ने आरोप लगाया है कि पिछली बार सरकार से समझौता हुआ था, उसे जब लागू नहीं किया तब वे अनशन पर बैठे थे। इस बार सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने तक नहीं आया, अगर सरकार संवाद करती तो छाबड़ा की जान बच जाती।

शराबबंदी पर 32 दिन से अनशन पर बैठे जनता दल के पूर्व विधायक की मौत

कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास ने मजबूत लोकायुक्त की मांग पर आंदोलन करने की घोषणा की है। खाचरियावास ने छाबड़ा के घर पर कहा कि छाबड़ा के बलिदान को कांग्रेस बेकार नहीं जाने देगी और मजबूत लोकायुक्त की मांग को लेकर वे खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।



सामाजिक करार्यकर्ताओं ने कहा, सरकार की संवेदनहीनता और संवादहीनता ने ली छाबड़ा की जान, अनशनकारी की पहली मौत :

गुरुशरण छाबड़ा की मौत पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छाबड़ा की मौत के लिए सरकार की संवादहीनता और सवेदीनहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। सामाजिक कार्यकर्ता और छाबड़ा के सहयोगी सवाईसिंह और धर्मवीर कटेवा ने कहा कि छाबड़ा जब पिछले साल अनशन पर बैठे थे, उस समय सरकार ने लिखित समझौता किया था। जब लिखित समझौते की पालना नहीं की तब छाबड़ा ने सरकार को बार बासर पत्र लिखे।



मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव से लेकर हर स्तर पर चिट्ठी लिखकर सरकार को समझौते में किया गया वादा याद दिलाया। जब सरकार से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला तो छाबड़ा 2 अक्टूबर को अनशन पर बैठे। इस बार जब अनशन पर बैठे तो सरकार के किसी प्रतिनिधि ने बात करना तक उचित नहीं समझा। जिन दो मंत्रियोें राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी के समझौते पर दस्तखत थे वे तक बात करने नहीं आए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में किसी अनशनकारी की यह पहली मौत है। इस पूरे मामले में सरकार ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा की है।

गुरुवार, 28 मई 2015

सीकर। दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फेसबुक पर कर दी जारी

सीकर। दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फेसबुक पर कर दी जारी


सीकर। दो दिन पहले एक दरिंदे ने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनया। दरिंदे ने दुष्‍कर्म करते वक्त लड़की की अश्‍लील क्लिप बना ली। वीडियो को इस दरिंदे ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड कर दिया है। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


sikar-man-raped-girl-then-posted-on-social-networking-sites-rajasthan-65654


पुलिस ने फेसबुक पर अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के एएसआई हमीद अली ने बताया कि आरोपी रामपुरा निवासी गिरधारी है। पुलिस ने बताया कि गुंगारा गांव की एक बालिका से दुष्‍कर्म किया और अश्‍लील क्लिप बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। पीड़िता ने दादिया थाने में मामला दर्ज कराया था।



कोतवाली थानाधिकारी गोपीचंद मीणा ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जयपुर।जानें क्यों खास बन गया एक सामुहिक विवाह

जयपुर।जानें क्यों खास बन गया एक सामुहिक विवाह


जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य महिला सदन में आज 22 बेटियां शादी के बंधन में बंधी आज दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ यह विवाह कार्यक्रम पूरे पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्य महिला सदन की 22 बेटियों ने एक नई जिंदगी की शुरूआत की। लेकिन इन 22 बेटियों में एक बेटी है खुशी, खुशी ने अपना हमसफर एक ऐसे इंसान को चुना है जो नेत्रहीन है। खुशी को उसके माता-पिता 7 साल की उम्र में रेलवे स्टेशन पर अनाथ की तरह छोड़ गए थे जिसके बाद खुशी महिला सदन पहुंची।खुशी ने अपने कई साल महिला सदन में एक गुमनामी भरी जिंदगी बिताई और जब उसके ​जीवन में उजाले की खुशी आई तो इस बेटी ने एक ऐसा हमसफर चुना जो नेत्रहीन था। खुशी का हमसफर पेशे से अध्यापक है।

learn-why-a-collective-marriage-function-becomes-special-13204

महिला सदन में आयोजित हुए इस शादी समारोह में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का भी ध्यान रखा गया। महिला सदन की सहायक निदेशक श्रद्धा गौतम ने बताया कि जब यहां विवाह के ​आवेदन आए थे तो आवेदन में हमने उनके घर पर शौचालय की भी जानकारी मांगी थी। जिसके बाद कुछ आवेदनकर्ताओं ने कहा कि हमारे घर पर शौचालय नहीं है। ऐसे में हमने सबसे पहले उन्हें शौचालय बनाने को कहा और उसके बाद उनके आवेदन ​स्वीकार किए।