मंगलवार, 3 नवंबर 2015

सीएम राजे ने सीएमआर से एसएमएस कन्वेंशन हॉल तक किया आॅटो से सफर

सीएम राजे ने सीएमआर से एसएमएस कन्वेंशन हॉल तक किया आॅटो से सफर
जयपुर। गुलाबी नगर की सड़कों पर चलने वाले ऑटो अब इन्द्रधनुष रंग से रंगे हुए दिखेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को विशेष पहल करते हुए सीएम आवास से ऑटो में बैठकर रामबाग के एसएमएस कन्वेंशन हॉल पहुंची। जहां सीएम ने रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियों की समीक्षा की। वसुंधरा राजे ने सेंटर में अधिकारियों के साथ रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियों के बारे में जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी भी तरह की कोताही न बरते।

cartist-auto-art-identified-cm-vasundhara-raje-74136

इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार और कॉर्पोरेट समूह साथ मिलकर विकास में बराबरी की भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सीएम के साथ निगम के सीईओ आशुतोष पेडणेकर, जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी, राजपाल सिंह शेखावत, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गोयल, वासुदेव देवनानी, मुख्य सचिव सीएस राजन, उद्योग विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता और कॉर्पोरेट समूह जुड़े व्यापारी बैठक में मौजूद रहे।

भीलवाड़ा। मां की कोख में बच्चे को हुआ डेंगू,मेडिकल साइंस में पहला ऐसा मामला

भीलवाड़ा। मां की कोख में बच्चे को हुआ डेंगू,मेडिकल साइंस में पहला ऐसा मामला


भीलवाड़ा। डेंगू का डंक अब गर्भ में पल रहे बच्चों को भी सताने लगा है। ऐसा ही एक मामला भीलवाड़ा जिले के निजी चिकित्सालय में सामने आया है। जहां दो दिन के नवजात की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। शिशु को डॉक्टरों ने विशेष निगरानी में रखा है।



भीलवाड़ा के केशव हॉस्पीटल में 24 अक्टूबर को गत 24 अक्टूबर को सरिता नामक डेंगू पॉजीटिव गर्भवती महिला भर्ती हुई थी। सरिता ने 31 अक्टुबर को एक बच्चे को जन्म दिया। डाक्टरों ने मां को डेंगू होने के कारण बच्चे का भी टेस्ट करवाया। जब रिपोर्ट आई तो सभी डॉक्टरों के सामने चौंकाने वाला मामला सामने था।

child-suffered-from-dengue-in-mother-womb-30811

यह मेडिकल सांईस का पहला ऐसा मामला था जिसमें गर्भ में ही बच्चे का डेंगू हो गया था। बच्चे की देखभाल कर रहे डॉक्टर अतुल कुमार हेडा ने कहा कि रिपोर्ट के बाद हमने कई जगहों से पता किया लेकिन ऐसा यह एक मात्र मामला था। जिसमें गर्भ में ही बच्चें को डेंगू हो गया है। बच्चे की हालत में अब सुधार है।

बाड़मेर| हेरोइन सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने दी होटल पर दबिश

बाड़मेर| हेरोइन सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने दी होटल पर दबिश


रिपोर्ट :- छगनसिंह चौहान / बाड़मेर 

बाड़मेर| बाड़मेर जिले के सदर थाना पुलिस ने सुचना के आधार में एक होटल पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल सदर थाना पुलिस को सुचना मिली थी कि शहर के एक निजी होटल में कुछ संदिग्ध लोग हेरोइन की सप्लाई करने वाले हैं, जिस पर सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया|

हेरोइन सप्लाई के लिए चित्र परिणाम

पूछताछ में यह बात सामने आई कि गडरारोड थाना क्षेत्र में रहने वाला खुशाल नामक एक व्यक्ति नकली हेरोइन, ब्राउन शुगर चरस सहित कई मादक पदार्थ तैयार करता है और सेम्पल के तौर पर मादक पदार्थो को दिखाकर पहले पैसे लेता है और बाद में माल की सप्लाई करता है। पुलिस ने खुशाल भार्गव को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है|

कभी प्रदेश के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी बोलेरो

कभी प्रदेश के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी बोलेरो



जयपुर। कभी सरपंचों की पहली पसंद बोलेरो हुआ करती थी, आज उसकी जगह स्कोर्पियो और सफारी ने ले ली है। सरपंचों के इस सम्मेलन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाडियों का जमावड़ा लगा है। अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सरपंचों—उपसरपंचों ने राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में मोर्चा खोला।

luxury-cars-replaced-bolero-from-sarpanch-of-rajasthan-85236

प्रदेश के सरपंचों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी में धरना दिया। इस दौरान गांवों में विकास की धुरी के पर्याय बने सरपंच कितने धनाढ्य और कितने सक्षम है इसका अंदाजा उनकी लग्जरी गाड़ियों से ही लगाया जा सकता है। इस दौरान फॉर्च्यूनर, टाटा सफारी और स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर सरपंच और उपसरपंच धरनास्थल पर पहुंचे। किसी का उनके धरने व प्रदर्शन पर अगर ध्यान नहीं गया हो तो एक सा​थ इतनी सारी लग्जरी गाड़ियां देख अपने आप ध्यानाकर्षित हुआ होगा।



कभी बोलेरो गाड़ी प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंचों की पहली पसंद हुआ करती थी, आज उसकी जगह इन लग्जरी गाड़ियों ने ले ली है। पहले सरपंच जीतते ही बोलेरो गाड़ी ख​रीद लिया करते थे। पर अब टॉप ब्रांड की आलीशान गाड़ियों से आए सरपंचों को देखकर कौन कह सकता है कि महंगाई बढ़ी है।

अलवर। बी.टेक छात्रा की संदिग्ध परिस्थि​तियों में हुई मौत

अलवर। बी.टेक छात्रा की संदिग्ध परिस्थि​तियों में हुई मौत



अलवर। नीमराणा के जापानी ज़ोन में NIIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बी.टेक थर्ड ईयर की छात्रा प्रियंका अरोड़़ा पिछले तीन साल से यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी जिसकी सोमवार दोपहर बाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध लाश मिली। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद नीमराणा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की संदिग्ध परिस्तिथि में हुई मौत पर यूनिवर्सिटी स्टाफ से जानकारी लेकर प्रियंका के परिजनों को सूचना दी।

b-tech-girl-died-in-suspicious-circumstances-20511

सूत्रों की माने तो प्रियंका के परिजनों का कहना है की हमारी बच्ची ऐसा नहीं कर सकती। परिजन यूनिवर्सिटी स्टाफ पर ही संदेह कर रहे है। गौरतलब है कि एक महीने में ये दूसरी घटना है। इससे तो साफ़ जाहिर होता है कि यूनिवर्सिटी स्टाफ इस संदिगध मौत से कुछ छुपा रहा है। आपको बता दें कि इस घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को यूनिवर्सिटी के अंदर जाने नहीं दिया गया।

जयपुर। प्रदेश में अब हो सकेगा लीवर ट्रांसप्लांट

जयपुर। प्रदेश में अब हो सकेगा लीवर ट्रांसप्लांट



जयपुर। अब जल्दी ही राजधानी के सवाई मान सिंह अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण हो सकेगा। इसके लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों और नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट आॅफ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के दो विशेषज्ञों का दल गठित किया गया है। इस दौरान ​प्रदेश चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने लीवर ट्रांसप्लांट करने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करने के ​भी निर्देश दिए।

now-liver-transplant-in-sms-hospital-jaipur-85234

चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र ​राठौड़ ने रविवार को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. गिरीश के नेतृत्व में आए दल से मुलाकात की। उन्होंने विशेषज्ञ दल से एसएमएस में लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसएमएस में ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थियेटर और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के बारे में भी जानकारी ली।



चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे गए हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एण्ड बिलेरी साईन्स के साथ हुए एमओयू के अनुसार पहले 25 ट्रांसप्लांट आईएलबीएस की टीम करेगी। इसके बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ट्रांसप्लांट का कार्य खुद संचालित करेगी।

राजस्थान में शराबबंदी के लिए अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन

राजस्थान में शराबबंदी के लिए अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन 
जयपुर। राजस्थान में लम्बे समय से सम्पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलनरत पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा की मंगलवार सुबह मौत् हो गई.पिछले एक महीने से शराबबंदी और मजबूत लोकायुक्त की मांग पर अनशन कर रहे पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा का निधन हो गया है। छाबड़ा ने एसएमएस अस्पताल में सुबह 4.30 बजे अंतिम सांस ली। छाबड़ा की पार्थिव देह को उनके गोविंदपुरी आवास पर लाया गया। एसएमएस अस्पताल से उनके घर तक चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता साथ आए। 


छाबड़ा पिछले 2 अक्टूबर से अनशन पर थे, हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी, उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। छाबड़ा के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताअरों ने आरोप लगाया है कि पिछली बार सरकार से समझौता हुआ था, उसे जब लागू नहीं किया तब वे अनशन पर बैठे थे। इस बार सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने तक नहीं आया, अगर सरकार संवाद करती तो छाबड़ा की जान बच जाती।

शराबबंदी पर 32 दिन से अनशन पर बैठे जनता दल के पूर्व विधायक की मौत

कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास ने मजबूत लोकायुक्त की मांग पर आंदोलन करने की घोषणा की है। खाचरियावास ने छाबड़ा के घर पर कहा कि छाबड़ा के बलिदान को कांग्रेस बेकार नहीं जाने देगी और मजबूत लोकायुक्त की मांग को लेकर वे खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।



सामाजिक करार्यकर्ताओं ने कहा, सरकार की संवेदनहीनता और संवादहीनता ने ली छाबड़ा की जान, अनशनकारी की पहली मौत :

गुरुशरण छाबड़ा की मौत पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छाबड़ा की मौत के लिए सरकार की संवादहीनता और सवेदीनहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। सामाजिक कार्यकर्ता और छाबड़ा के सहयोगी सवाईसिंह और धर्मवीर कटेवा ने कहा कि छाबड़ा जब पिछले साल अनशन पर बैठे थे, उस समय सरकार ने लिखित समझौता किया था। जब लिखित समझौते की पालना नहीं की तब छाबड़ा ने सरकार को बार बासर पत्र लिखे।



मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव से लेकर हर स्तर पर चिट्ठी लिखकर सरकार को समझौते में किया गया वादा याद दिलाया। जब सरकार से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला तो छाबड़ा 2 अक्टूबर को अनशन पर बैठे। इस बार जब अनशन पर बैठे तो सरकार के किसी प्रतिनिधि ने बात करना तक उचित नहीं समझा। जिन दो मंत्रियोें राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी के समझौते पर दस्तखत थे वे तक बात करने नहीं आए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में किसी अनशनकारी की यह पहली मौत है। इस पूरे मामले में सरकार ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा की है।