शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

जसवंत की भाजपा में वापसी तय, कभी भी हो सकती है घोषणा

जसवंत की भाजपा में वापसी तय, कभी भी हो सकती है घोषणा



बाड़मेर: लगभग 11 माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित पूर्व वित मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह की भाजपा में सशर्त वापसी तय हो गई है, महज औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। उनकी वापसी की घोषणा कभी भी हो सकती है। भाजपा से जुड़े उच्च पदस्थ सुत्रों ने बताया कि पिछले लम्बे समय से भाजपा जसवंत सिंह को वापस लेने के फिराक में थी। इस सम्बन्ध में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की उनके साथ मुलाकातें हो चुकी हैं। मगर, जसवंत सिंह अंतिम निर्णय पाकिस्तान यात्रा के बाद ही लेना चाहते थे।

हाल ही में जसवंत सिंह सपरिवार पाकिस्तान की यात्रा कर दिल्ली लौटे हैं। पाकिस्तान में जसवंत सिंह को जबरदस्त समर्थन मिला। पाक में जसवंत ने जिन्ना पर लिखी अपनी पुस्तक ‘जिन्‍ना: इंडिया-पार्टीशन-इंडिपेंडेंस’ का लोकार्पण किया था। भारत वापसी के बाद से ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार जसवंत सिंह के सम्पर्क में थे। जसवंत नें ससम्मान वापसी की शर्त रखी। भाजपा ने जसवंत सिंह की शर्तों पर सहमति देते हुए जसवंत का पार्टी में पुराना रूतबा कायम रखने के प्रति आश्‍वस्त किया है।

सुत्रों के अनुसार, जसवंत की वापसी की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है, जो कभी भी हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी स्वयं जसवंत के वापसी की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने जसवंत सिंह को ‘जिन्‍ना: इंडिया-पार्टीशन-इंडिपेंडेंस’ में जिन्ना की तारीफ करने पर निष्कासित कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें