रात करीब एक बजे अज्ञात लुटेरे उनके घर में घुसे और उसकी पत्नी का दायां कान काटकर सोने की झूमर, गले में पहनी सोने की कण्ठी, सोने का फूल लूट कर ले गए।
पति-पत्नी ने पीछा किया, लेकिन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वे लुटेरों की तलाश कर ही रहे थे कि उन्हें पता चला कि अज्ञात लुटेरे बलदेव नगर निवासी भींयाराम की पत्नी रूपोदेवी के कान से सोने की झूमर तोडकर ले गए। दोनों परिवारों ने पडौसियों की मदद से लुटेरों की तलाश जारी रखी। इस दौरान लुटेरों ने सवाईसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी बलदेवनगर के घर के बाहर सो रही उसकी माता इन्द्रोदेवी के कान काटकर सोने के टोप्स लूट कर भाग गए।
सूचना मिलते ही सदर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन हाथ नहीं आए। सोमवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीराम मीणा ने मौका मुआयना किया और पुलिस उप अधीक्षक जसाराम बोस व सदर थानाघिकारी रमेशकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
ef="http://www.google.co.in/">iGoogle
सोमवार, 5 अप्रैल 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें