गुरुवार, 24 जून 2010

बारमेर न्यूज़ track

कराची पुलिस ने एक युवक का अपहरण करने और उसके साथ बलात्‍कार करने के आरोप में तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने युवक का चार दिनों तक बलात्कार किया और फिर उसे कय्यूमाबाद नदी के पास फेंक कर फरार हो गईं।पाकिस्‍तानी अखबार डेली टाइम्‍स के मुताबिक कराची के क्लिफटन (नीलम कॉलोनी) इलाके के एक छोटे से रेस्‍टोरेंट में वेटर का काम करने वाला 23 साल के खलील मोहम्‍मद रेस्टोरेंट के बाहर कार में बैठी महिलाओं को खाना देने गया। उन महिलाओं ने खलील से उनके घर रोज खाना पहुंचाने को कहा और उसे घर दिखाने के बहाने अपने साथ ले गईं। घर पहुंचने पर महिलाओं ने उसे पीने के लिए दूध दिया। जिसे पीने के बाद उसे नशा महसूस होने लगा। जैसे ही खलील को होश आया उसने देखा कि एक महिला उसके साथ अश्‍लील हरकतें कर रही थीं।खलील के मुताबिक उनमें से दो महिलाएं लगभग 25 साल की थी, जबकि तीसरी 30 साल से ज्‍यादा उम्र की थी। कराची के अतिरिक्‍त पुलिस कमिश्‍नर असद रजा ने बताया कि महिलाओं ने चार दिन तक खलील के साथ दुराचार किया और उसके बाद उसे कय्यूमाबाद नदी के पास फेंक दिया। फिलहाल खलील की हालत काफी खराब है। उसके गुप्तांग से खून निकल रहा है और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें